Home » , » प्राईवेट स्कूल बस में चार साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास

प्राईवेट स्कूल बस में चार साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास

नई दिल्ली। वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी थाना इलाके के एक नामी निजी स्कूल में प्री प्राइमरी में पढ़ने वाली 4 साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल परिसर में यौन शोषण का मामला सामने आया है। आज शाम स्कूल पहुंची पुलिस की टीम ने एडमिस्ट्रेशन से बात किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। हालांकि जिले के डीसीपी पुष्पेंद्र कुमार ने इस मामले में बात करने के लिए फोन पिक नही किया।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार स्कूल से घर जाने के बाद बच्ची ने अपने पेरेंट्स को बताया की वह स्कूल नही जाएगी। फिर पेरेंट्स के पूछने पर इस वारदात के बारे में उन्हें पता चला उसके बाद बच्ची के पेरेंट्स उसे लेकर पहले प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए वहां उन्होंने पुलिस में जाने को कहा तब विकासपुरी थाने बच्ची के पेरेंट्स पहुंचे, जिसके बाद मेडिकल के लिए दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया जहां यौन शोषण (रेप नहीं) की बात सामने आई।
पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने बताया है कि एक मूंछों वाले अंकल ने बाथरूम में उससे गलत हरकत की है। उसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और स्कूल में पहुंच कर पूछताछ शुरू की। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनको पुलिस की तरफ से इस बात की सुचना मिली है और वो अपनी तरफ से आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी मदद करेंगे।
इस बात की सुचना जैसे ही फैली छुट्टी का दिन होने के बावजूद स्कूल में पेरेंट्स काफी संख्या में पहुंच गए और सबने एक दूसरे से इस बात को शेयर करना शुरू कर दिया कि कल हम अपने-अपने बच्चियों को स्कूल में नही भेजेंगे जब तक की आरोपी पकड़ा नही जाता। फिलहाल पुलिस अभी आरोपी की पहचान करने में जुटी है, लेकिन इलाके के नामी स्कूल में इतनी बड़ी घटना होना स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़ा करता है। इस घटना के बाद परिजनों ने अपने-अपने बच्चों को तब तक स्कूल नहीं भेजने की बात कही है जब तक कि आरोपी पकड़ा नहीं जाता।

0 टिप्पणियाँ to "प्राईवेट स्कूल बस में चार साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास"

Leave a comment