Home » , » किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने बैंक पर दिया धरना

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने बैंक पर दिया धरना


ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के जहाँगीरपुर कस्बे मे स्थित पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन के खिलाफ दिया धरना
सोनू शर्मा संवाददाता,आज भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने बैक मैनेजर द्वारा किसानों से की जा रही अभद्रता और किसान क्रेडिट कार्ड नही बनाने को लेकर बैंक के एक पंचायत का आयोजन किया जब काफी समय तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा तो किसान पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर ही धरने पर बैठ गए जिससे बैंक मे प्रवेश का रास्ता बंद हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुँचे खुर्जा और जेवर तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाया और उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने पंचायत मे खड़े होकर उनके द्वारा किसानों से की गई अभद्रता के लिए सभी से माफी मांगी तब जाकर किसान शान्त हुये किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को बैंक सम्बन्धित सभी समस्याओं के निराकरण के लिए पन्द्रह दिन का समय दिया है अगर उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नही होने पर बड़े आन्दोलन करने की चेतावनी दी है पंचायत मे तहसीलदार खुर्जा, नायब तहसीलदार जेवर मोहम्मद अली खान, भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता मा. शयौराज सिह, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर राजीव मलिक, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर राजकुमार सिह, जिला महासचिव दीपक चौधरी, युवजन जिलाध्यक्ष संजय भारद्वाज, राजमल जी, तहसील अध्यक्ष खुर्जा सुरेश सिंह, तहसील अध्यक्ष जेवर केशवदत्त, ब्लाक अध्यक्ष खुर्जा राजेंद्र सिंह, ब्लाक सचिव खुर्जा अनिल खुटैल, देवदत्त चौधरी, वीरपाल सिंह, हरिशंकर शर्मा, जितेन्द्र सिंह के अलावा सैकड़ों किसान उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ to "किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने बैंक पर दिया धरना "

Leave a comment