Home » , » चिकित्सा शिविर लगाकर बाढ़ प्रभावित 500 मरीजों को बांटी निशुल्क दवाएं

चिकित्सा शिविर लगाकर बाढ़ प्रभावित 500 मरीजों को बांटी निशुल्क दवाएं

रवि लाला ब्यूरो हरदोई।
हरदोई। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए डा हिमांशु सेठी मसीहा साबित हो रहे हैं। क्योंकि बाढ़ से भले ही लोगों को राहत मिल रही हो पर बीमारियों का प्रकोप अब शुरू हो गया है। इसे दृष्टिगत रखते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा बाढ़ ग्रस्त जगहों पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ० हिमांशु सेठी संयोजक, अवध क्षेत्र,चिकित्सा प्रकोष्ठ को हरदोई का दायित्व दिया गया। सवायजपुर विधान सभा के ग्राम बावरपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जो मरीज़ बाढ़ की वजह से बीमार हो गए थे उनका इलाज किया गया। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 500 मरीज़ों का उपचार किया गया व मुफ्त दवाईयो का वितरण भी किया गया। इससे पहले भी डॉ०हिमांशु ने शाहाबाद विधान सभा में चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से 22 कैम्पो का आयोजन 1 वर्ष में किया। इन चिकित्सा शिवरों में लखनऊ मेडिकल कॉलेज  पीजीआई के डॉ० ठाकुराल, डॉ० गोरिका, डॉ०डीके लखवानी,डॉ०संजीव द्विवेदी का योगदान रहा। डॉ० हिमांशु सेठी ने बताया कि जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिसे दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सा शिविर लगाने का फैसला किया।

0 टिप्पणियाँ to "चिकित्सा शिविर लगाकर बाढ़ प्रभावित 500 मरीजों को बांटी निशुल्क दवाएं"

Leave a comment