Home » , , , , » अनुराग ठाकुर ने कहा पाकिस्तान के साथ नही खलेंगे मैच

अनुराग ठाकुर ने कहा पाकिस्तान के साथ नही खलेंगे मैच

नई दिल्ली। बीसीसीआई प्रमुख अनुराग ठाकुर ने फिलहाल पाकिस्तान से किसी भी तरह की क्रिकेट सीरीज खेलने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सीरीज नहीं खेलने का सिर्फ एक ही कारण आतंकवाद है। हमने कोई भी सरीज उसके साथ प्लान नहीं की है। ये बात उन्होंने न्यूज-18 से बात करते हुए शुक्रवार को कही। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने यहीं बात 2015 में भी कही थी, जब भारत में आतंकी वारदात हुए थे। हालांकि उस वक्त वे बीसीआई प्रमुख नहीं थे।
हम ही नहीं कोई भी नहीं खेलना चाहता पाक से क्रिकेट
 उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ हम ही पाकिस्तान से क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। दरअसल, आतंकवाद की वजह से कोई भी देश पाकिस्तान का दौरान नहीं करना चाहता है। हम पिछले 30 सालों से आतंकवाद से जूझ रहे हैं। हमारी सबसे पहली प्रायोरिटी है सुरक्षा। उम्
मीद है पाकिस्तान गलतियों से सीखेगा
साथ ही अनुराग ठाकुर ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान अपनी गलतियों से सीख लेगा और आतंकवादी गतिविधियों को अपने देश में बढ़ावा नहीं देगा।

0 टिप्पणियाँ to "अनुराग ठाकुर ने कहा पाकिस्तान के साथ नही खलेंगे मैच"

Leave a comment