Home » , » बुकिंग कर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

बुकिंग कर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार


गौतमबुद्धनगर जिले की थाना सेक्टर 39 पुलिस को मिली सफलता
सोनू शर्मा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले की थाना सैक्टर 39 पुलिस ने फर्नीचर मार्केट सैक्टर 95 के पास से चैकिंग के दौरान एक आरोपी अमित कुमार उर्फ राज उर्फ अजय उर्फ जीत पुत्र ओमप्रकाश निवासी पारौली थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर को एक चोरी की स्विफ्ट गाड़ी के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ दिनांक 21/08/2016 को सैक्टर 39 के गेट के पास से एक आटो चालक से एक मोबाइल और एक आधार कार्ड लूटा था और दिनांक 26/08/2016 को दिल्ली के साकेत से बुक कराकर एक स्विफ्ट गाड़ी को नोयडा के सैक्टर 44 के पास से लूटा था थानाध्यक्ष बाबर रजा जैदी ने बताया कि पहले ये लोग किसी आटो वाले से मोबाइल लूटते थे उसके बाद उस मोबाइल से फोन करके गाड़ी बुक कराकर के मौका पाकर रास्ते मे गाड़ी को लूट लेते थे पुलिस ने इसके पास से लूटी हुई दो स्विफ्ट गाड़ी जिनके नंबर DL3CVC 9319,DL13CA 6329 और एक आधार कार्ड बरामद किया है पुलिस उसके तीन शेष साथियों डब्लू पुत्र मोंगेराम निवासी मौलाबाद थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर, शहनवाज पुत्र हनीफ निवासी काजीवाड़ा थाना शिकारपुर जिला बुलन्दशहर, वसीम उर्फ काले पुत्र मुजम्मिल निवासी लोटी साफियाबाद थाना मुण्डाली जनपद मेरठ की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है

0 टिप्पणियाँ to "बुकिंग कर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार "

Leave a comment