Home » , » जहाँगीरपुर क्षेत्र मे रहस्यमयी बुखार से दो की मौत, स्वास्थ्य विभाग अन्जान

जहाँगीरपुर क्षेत्र मे रहस्यमयी बुखार से दो की मौत, स्वास्थ्य विभाग अन्जान


ग्रेटर नोएडा के जहाँगीरपुर कस्बे मे कहर बरपा रहा है बुखार
सोनू शर्मा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा के जहाँगीरपुर कस्बे और उसके आसपास के क्षेत्र मे आम जनता रहस्यमयी बुखार की चपेट में है कस्बे के अधिकतर परिवारों मे कोई ना कोई सदस्य इस बुखार ने अपने आगोश ले रखा है स्थानीय क्लीनिक बुखार से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं कल लौदोना निवासी सोनू की आठ वर्षीय पुत्री राधिका की और आज जहाँगीरपुर कस्बे के मौहल्ला स्वामीपाड़ा निवासी बासठ वर्षीय भगवत शर्मा की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई है इस बुखार की वजह से जहाँ आम जनता खौफ मे जी रही है वहीं दूसरी तरफ गौतमबुद्धनगर स्वास्थ्य विभाग बिल्कुल अन्जान बना हुआ है अभी तक किसी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा करनी की जहमत नही उठाई है न ही इस रहस्यमयी बुखार के रोकथाम के लिए कोई आवश्यक कदम उठाये हैं गौरतलब है कि जहाँगीरपुर कस्बे से सटे बुलन्दशहर जिले के ग्राम हसनपुर मे भी बुखार से आधा दर्जन मौतें हो चुकी है

0 टिप्पणियाँ to "जहाँगीरपुर क्षेत्र मे रहस्यमयी बुखार से दो की मौत, स्वास्थ्य विभाग अन्जान "

Leave a comment