Home » , , » 26 फरवरी राशिफल: तुला- उधार के लेन देन से बचें

26 फरवरी राशिफल: तुला- उधार के लेन देन से बचें

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- मेहनत की अपेक्षा प्रतिफल का प्रतिशत सीमित रहेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचें। साथी सहयोगी रहेंगे। दिन सामान्य शुभ। 26 फरवरी राशिफल: तुला- उधार के लेन देन से बचें
वृष- मित्रों का साथ और भाग्य की प्रबलता से मनोबल ऊंचा रहेगा। अध्ययन अध्यापन में रुचि रहेगी। मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता।
मिथुन- बड़ी सोच और बड़ों का आदर मान सम्मान बढ़ाएगा। कामकाज उम्मीद के अनुरूप रहेगा। दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य से शुभकारक। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क- संबंधों को मजबूती मिलेगी। मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्यों में अच्छा करेंगे। नवीन समझौतों की रूपरेखा बन सकती है। दिन शुभकारक।
सिंह- पारिवारिक मामलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। दिखावे के चक्कर में बजट न बिगड़ने दें। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- सभी क्षेत्रों में अच्छा करते रहेंगे। लक्ष्य के प्रति समर्मण की भाव बढ़ेगा। लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संकोच त्यागें।
तुला- रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। उधार के लेन देन से बचें। बड़ों की आज्ञा मानें। दिन सामान्य फलकारक।
वृश्चिक- कार्य व्यापार अपेक्षा से अच्छा बना रहेगा। लाभकारी सौदे समझौतों को बल मिलेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
धनु- पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला दिन है। सभी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में बेहतर करेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
मकर- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। आत्मविश्वास से भरे आप योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। संकोच त्यागें। दिन श्रेष्ठ।
कुम्भ- आज्ञाकारिता और अनुशासन बनाए रखें। आंशिक चूकों की अनदेखी बड़े लाभ प्रभावित कर सकती है। दिन अप्रत्याशित घटनाक्रम बनाए रखने वाला। विनम्रता बनाए रखें।
मीन- सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। सौदों समझौतों में प्रभावी रहेंगे। दाम्पत्य में सुख सौख्य सहजता बनी रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। जीवन साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

0 टिप्पणियाँ to "26 फरवरी राशिफल: तुला- उधार के लेन देन से बचें"

Leave a comment