पठानकोट एयरबेस पर हमले के संबंध में भारत ने पाकिस्तान को सबूत सौंप दिए हैं और तुरंत कार्रवाई की बात कही है. इस बीच हमले को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं.
पठानकोट हमले में शामिल चार पाकिस्तानी हैंडलर्स की पहचान के बाद अब उनके फोन नंबर भी सामने आए हैं.
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक दो ऐसे फोन नंबरों का खुलासा हुआ है जिन पर आतंकियों ने हमले के पहले और हमले के दौरान बात की है.
अखबार ने अपनी खबर में दावा किया है कि ये दोनों ही नंबर पाकिस्तान के हैं. ये नंबर +92 3017775253 और +92 300097212 हैं.
बताया जा रहा है कि एक नंबर (+92 3017775253) आतंकी की मां का है जबकि दूसरा नंबर (+92 300097212) उसके उस्ताद का है.
+92 300097212 नंबर पर 31 दिसंबर को रात 9 बजकर 12 मिनट पर कॉल हुई थी. यह कॉल आतंकियों ने टैक्सी ड्राइवर इकरार सिंह के फोन से की थी, जिसे बाद में उसे मार दिया था. आतंकियों ने पाकिस्तान में एक कॉल किया था, जबकि पाकिस्तान से चार कॉल इस नंबर पर आए थे.
आतंकी पाकिस्तान में बैठे शख्स को उस्ताद के नाम से संबोधित कर रहे थे. बातचीत के दौरान उस्ताद ने आतंकियों को इस बात के लिए डांटा भी था कि क्यों वे तय समय से अपने गंतव्य स्थान यानी एयरबेस तक नहीं पहुंच सके हैं.
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा एजेंसियों ने पठानकोट हमले में शामिल चार पाकिस्तानी हैंडलर्स की पहचान कर ली है जिसमें जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर और उसका भाई राउफ समेत दो अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.
ये हैंडलर्स पाकिस्तान से पठानकोट में हमला करने वाले आतंकियों को निर्देश दे रहे थे. मसूद और राउफ के अलावा दो अन्य साजिशकर्ताओं की पहचान अशफाक और काशीम के रूप में हुई है.
1999 में काठमांडो में एयर इंडिया के विमान आईसी 814 के अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता राउफ ही था जिसमें मसूद के साथ दो अन्य आतंकवादियों को छोड़ा गया था.
खुफिया एजेंसियों को पता चल है की हमले की साजिश सीमा पार मार्काज नामक जगह पर रची गयी थी. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पाकिस्तान को सारे सबूत मुहैया करा दिये गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नसीर जंजुआ से बात कर भारत के द्वारा मुहैया कराऐ गए सूचना पर कर्रवाई करने को कहा है.
पठानकोट हमले में शामिल चार पाकिस्तानी हैंडलर्स की पहचान के बाद अब उनके फोन नंबर भी सामने आए हैं.
अखबार ने अपनी खबर में दावा किया है कि ये दोनों ही नंबर पाकिस्तान के हैं. ये नंबर +92 3017775253 और +92 300097212 हैं.
बताया जा रहा है कि एक नंबर (+92 3017775253) आतंकी की मां का है जबकि दूसरा नंबर (+92 300097212) उसके उस्ताद का है.
+92 300097212 नंबर पर 31 दिसंबर को रात 9 बजकर 12 मिनट पर कॉल हुई थी. यह कॉल आतंकियों ने टैक्सी ड्राइवर इकरार सिंह के फोन से की थी, जिसे बाद में उसे मार दिया था. आतंकियों ने पाकिस्तान में एक कॉल किया था, जबकि पाकिस्तान से चार कॉल इस नंबर पर आए थे.
आतंकी पाकिस्तान में बैठे शख्स को उस्ताद के नाम से संबोधित कर रहे थे. बातचीत के दौरान उस्ताद ने आतंकियों को इस बात के लिए डांटा भी था कि क्यों वे तय समय से अपने गंतव्य स्थान यानी एयरबेस तक नहीं पहुंच सके हैं.
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा एजेंसियों ने पठानकोट हमले में शामिल चार पाकिस्तानी हैंडलर्स की पहचान कर ली है जिसमें जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर और उसका भाई राउफ समेत दो अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.
1999 में काठमांडो में एयर इंडिया के विमान आईसी 814 के अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता राउफ ही था जिसमें मसूद के साथ दो अन्य आतंकवादियों को छोड़ा गया था.
खुफिया एजेंसियों को पता चल है की हमले की साजिश सीमा पार मार्काज नामक जगह पर रची गयी थी. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पाकिस्तान को सारे सबूत मुहैया करा दिये गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नसीर जंजुआ से बात कर भारत के द्वारा मुहैया कराऐ गए सूचना पर कर्रवाई करने को कहा है.
0 टिप्पणियाँ to " 92 300097212, यही है आतंकियों के 'उस्ताद' का नंबर!"