ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा मेष- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। समय का प्रबंधन रखें। उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। वृष- परिजनों का साथ हर कठिनाई को सहजता से पार करने को प्रेरित करता है। सुखद सरप्राइज मिल सकती है। मीठा बोलें और सतर्कता रखें। दिन सामान्य से शुभ। मिथुन - खुशियों को अपनों से साझा करेंगे। हर्ष आनंद से रहंेेगे। साथी का प्रेम और उत्साह प्रेरित करने वाला रहेगा। सहजता और सामंजस्य बढ़ेगा। दिन सबको साथ लेकर चलने में सहायक। कर्क- सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक अच्छा करेंगे। कारोबारी नवीन प्रयोगों से बचें। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। त्याग और प्रेम की भावना पर बल दें। लापरवाही से बचें। सिंह- आदर्शवाद और अनुपालन पर जोर देंगे। विद्यार्थी बेहतर करेंगे। प्रेम संबंधों में उत्साह और विश्वास बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आर्थिक मामले सकारात्मक रहेंगे। तेजी बनाए रखें। कन्या- बड़ों का नेह और वात्सल्स अभिभूत करेगा। खुशियों को परिजनों से साझा करेंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। पसंद की वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन शुभकारक। तुला- तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्याें में रुचि रहेगी। अनुशासन और अनुपालन पर जोर देंगे। बंधुजनों में स्नेह बढ़ेगा। संपर्क और सूचना क्षेत्र प्रभावी रहेगा। दिन उत्तम। वृश्चिक- घर परिवार में सुख सौख्य शुभता का संचार बना रहेगा। मीठी वाणी और श्रेष्ठ व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। धन धान्य में वृद्धि होगी। मेहमानों की आवक बनी रहेगी। धनु- भ्रमण मनोरंजन में रुचि बनी रह सकती है। सफलता का प्रतिशत आपकी मेहनत की तुलना में कई गुना रह सकता है। सटीकता और सक्रियता बढ़ाएं। मनोबल उूंचा रखें। मकर- व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। रिश्तों में स्पष्टता और विश्वास बढ़ेगा। कला कौशल पर जोर रहेगा। करियर कारोबार बेहतर बना रहेगा। बर्हिमुखता बढ़ेगी। कुंभ- लाभ के अवसरों को यथासंभव भुनाने का प्रयास करें। सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। पेशेवरता बढ़ेगी। प्रतिभा प्रदर्शन प्रभावी रहेगा। दिन हित कारक। प्रियजन से भेंट हो सकती है। मीन- पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति को बल मिलेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रयासों और प्रयोगों को समर्थन मिलेगा। पारिवारिक मामले पक्ष में रहेंगे। चर्चाओं मंे प्रभावी रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ to "9 जनवरी राशिफल: मिथुन-खुशियों को अपनों से साझा करेंगे।"