मेष- संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम में विश्वास और स्नेह बढ़ेगा। आर्थिक मामले सधे रहेंगे। दिन हितकारक।वृष- घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। कार्य व्यापार में शुभता सहजता रहेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। दिन शुभ।
मिथुन- शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। संदेशों का आदान प्रदान बढ़ेगा। संपर्क को बल मिलेगा। अनुशासन वाले क्षेत्रों से जुड़े जन अधिक बेहतर करेंगे। बंधुजनों में करीबी रहेगी। दिन उत्तम फलकारक।
कर्क- पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं पर जोर रहेगा। अपनों के सा
थ उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। रहन सहन उम्दा रहेगा। इच्छित भेंट की प्राप्ति हो सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
सिंह- उचित समय पर सही निर्णय लेकर तेजी से आगे बढ़ेंगे। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है। संतान, दाम्पत्य एवं प्रेम पक्ष अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
कन्या- शुभ कार्यों में क्षमता से अधिक सहयोग करेंगे। कला कौशल को बल मिलेगा। दान इत्यादि में रुचि रहेगी। परिवार में बॉंडिंग बढ़ेगी। रिश्ते संवार पर रहेंगे। दिन शुभ फलकारक। आडम्बर करने वालों से सतर्क रहें।
तुला- कार्य व्यापार से जुड़े बड़े निर्णय ले सकते हैं। प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। शिक्षा संतान एवं प्रेम पक्ष अच्छा रहेगा। दाम्पत्य में नेह और विश्वास बढ़ेगा। दिन उत्तम फलकारक।
वृश्चिक- सभी प्रकार की चर्चाओं में गंभीरता से लिए जाएंगे। मान प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। पेशेवरता पर जोर रहेगा। प्रबंधन एवं प्रशासनिक मामलों में संफलता संभव। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
धनु- व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। पूछपरख बनी रहेगी। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। आलस्य से बचें। दिन श्रेष्ठ।
मकर- अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। गुप्त जानकारियां हासिल हो सकती है। विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि रह सकती है। दिन शुभ फलकारक। चर्चा में सतर्कता रखें।
कुंभ- जीवन साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। सहकारिता एवं साझेदारी में सफलता मिलेगी। भूमि-भवन के प्रयास फलित होंगे। मित्रों में घनिष्ठता बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक। पूछपरख बढ़ेगी।
मीन- योजनाओं को गति देने का समय है। आंशिक असहजताओं के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च पर ध्यान दें। ठगों से सतर्क रहें। पद प्रतिष्ठा एवं पेशेवरता को बल मिलेगा। अपने सहयोगी रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ to "3 दिसंबर राशिफल"