सानिध्य मिलेगा। भवन वाहन के मामले बनेंगे।
वृष- महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संपर्क एवं संबंध बेहतर होंगे। साथी को अपनी शुभ भावनाओं का ऐहसास कराएं। भूमि भवन के मामले बनेंगे। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। दिन शुभकारक।
मिथुन- खानपान बेहतर बना रहेगा। प्रकृति से करीबी बढ़ेगी। सुख सौख्य और संसाधनों में वृद्धि होगी। मूल्यवान भेंट एवं नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। तेजी बनाए रखें। वाणी व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी।
कर्क- आप जैसे हैं वैसे ही रहें। अधिक उत्पादक और बेहतर साबित होंगे। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। उनका विश्वास जीतेंगे। प्रभाव एवं पूछपरख में वृद्धि होगी। युवा बेहतर करेंगे। मन-मस्तिष्क को बल मिलेगा।
सिंह- शुभ कार्याें में खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। अपनों की भावनाओं का सम्मान करें। अपनी अपेक्षाएं उन पर थोपने की कोशिश संबंधों के लिए कठिनाई बढ़ाती है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
कन्या- साहस एवं पराक्रम से मुश्किलों को जीतने में सफल होंगे। लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में अच्छा करेंगे। व्यापारिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। दिन उत्तम फलकारक। कला कौशल बढ़ेगा।
तुला - ऐसी वाणी बोलिए जो सबको शीतल चांदनी का ऐहसास कराए। खान पान बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अच्दा करेंगे। सभी का सहयोग हासिल होगा। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।
वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा संभव है। प्रभाव एवं पूछपरख बनी रहेगी। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। मनोबल असंभव को संभव बनाएगा।
धनु- जो भी करें योजना बनाकर करें। अच्छी तैयारी से आकस्मिकता से बचा और लड़ा जा सकता है। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। अपनों में करीबी बढ़ेगी। वाणी व्यवहार मीठा रखें। दिन सामान्य।
मकर- दाम्पत्य में स्मरणीय पलों की रचना संभव है। एक दूसरे के प्रति प्रेम और आदरभाव बढ़ेगा। सुख सौख्य संवृद्धि को प्राप्त होंगे। सहकारिता एवं सामंजस्य बढ़ाएंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। लाभ बेहतर होगा।
कुंभ- जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने की सोच रखें। यदि किसी से वादा किया है तो उसे अवश्य निभाएं। बाधाएं बनीं रह सकती हैं। साथ ही उनका हल निकालने में भी सफल होंगे। दिन शुभकारक।
मीन- शिक्षा संतान एवं प्रेम पक्ष उत्तम रहेगा। हर्ष उत्साह से दिन बीतेगा।
0 टिप्पणियाँ to "1 दिसंबर का राशिफल "