महिला ने बताया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान जब एक आत्मघाती महिला आतंकी ने खुद को उड़ाया तो कैसे उसने और उसकी बच्ची ने फ्लैट में छिपकर जान बचाई। जिस समय ये महिला मीडिया से बात कर रही थी उस समय उसने बुर्का पहना हुआ था और अपनी पहचान उजागर होने से बचने के लिए अपना चेहरा भी ढक लिया था। इसी से ट्विटर पर लोगों ने महिला के फोटो के साथ उसे निशाने पर लेना शुरू कर दिया।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि फ्रांस सदमे की स्थिति से गुजर रहा है और एक महिला पूरे फ्रांस के सामने खुद को बुर्के में ढकने की जुर्रत कर देती है। दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा कि ये सीधे-सीधे कानून तोड़ा जा रहा है जबकि एक अन्य का कहना था कि क्या मैं सपना देख रहा हूं या वाकई मीडिया ने नकाब पहले एक महिला का इंटरव्यू दिखाया। क्या ये फ्रांस में गैरकानूनी नहीं है।
फ्रांस की जानी मानी राजनेता नादाइन मोरानो भी इस बहस में कूदीं और उन्होंने ट्वीट किया कि ‘फ्रेंच टेलीविजन पर बुर्के को खुली छूट...’। गौरतलब है कि फ्रांस में 2010 में बुर्के पर बैन लगा दिया गया था। इसके पीछे फ्रांस की धर्म निरपेक्ष छवि का हवाला दिया गया था। सेंट डेनिस में इस्लाम मुख्य धर्म है जहां तकरीबन 7 लाख मुस्लिम आबादी है।
0 टिप्पणियाँ to "बुर्के वाली महिला के इंटरव्यू पर फ्रांस में बवाल!"