वृष- सहजता से आगे बढ़ते रहें। परिस्थितियां स्वतः अनुकूल होती चली जाएंगी। प्राम्भिक दिनों में अप्रत्याशित घटनाक्रम पर नियंत्रण के लिए निरंतरता और समय प्रबंधन पर जोर दें। उत्तरार्ध अधिक असरदार और सकारात्मक रहेगा। निजी जीवन से त्याग, प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। अहम् को बढ़ाने वाली बातों से दूर रहें।
मेष- भाग्य को बल देता आया यह सप्ताह अवसरों पर अमल बढ़ाने को प्रेरित करने वाला है। आवश्यक कार्य को समय पर पूरा करें। ढिलाई से काम प्रभावित हो सकते है। सप्ताह के प्रारंभिक दिनों में अधिक अच्छा करेंगे। लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा। उत्तरार्ध में अनुशासन पर जोर दें। मधुरभाषी रहें। विपक्षियों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे।
कर्क- उत्तरोत्तर शुभ कारक यह सप्ताह धैर्य और सहजता से आगे बढ़ने में सहायक है। जिद, जल्दबाजी और स्वार्थ से बनी हुई बात प्रभावित हो सकती है। प्रारंभिक दिनों में सतर्कता बरतें। उत्तरार्ध में जिम्मेदारियों के निर्वहन पर ध्यान दें। सबको साथ लेकर चलें। मौसमी सावधानियां बरतें। समझौते पक्ष में रहेंगे। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे।
सिंह- सामाजिक संबंधों को मजबूती देता आया यह सप्ताह मिश्रित और शुभ फलकारक है। बंधुओं में प्रेम और करीबी बढ़ेगी। शुभ सूचनाओं को साझा करेंगे। पारिवारिक मामलों में धैर्य और स्पष्टता रखें। उम्मीद से अच्छा परफॉर्म करेंगे। नये लोगों में भेंट होगी। मित्रताएं प्रगाढ़ होंगी। सकारात्मक रहें और संकोच त्यागें।
कन्या- वाणी व्यवहार पर नियंत्रण के संकेतों संग आया यह सप्ताह मिश्रित फलकारक है। प्रारंभिक दिनों में जिद और जल्दबाजी से बचें। परिस्थितियां स्वतः अनुकूल होंगी। उत्तरार्ध में साहस और संपर्क को बल मिलेगा। भाई बहनों प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। अनुशासन अपनाएं। सुख संसाधन बढ़ेंगे। छोटी बातों को महत्त्व न दें।
तुला- समझ सक्रियता और संपर्क से सभी कार्य बनाने में सफलता संभव है। नवोन्मेषी बने रह सकते हैं। यात्रा संभव है। प्रारंभिक दिनों में सामाजिक कार्यों एवं आयोजनों में प्रमुखता से शामिल होंगे। मध्य में धैर्य रखें। उत्तरार्ध में मन-मस्तिष्क को बल मिलेगा। ध्यान और एकाग्रता में वृद्धि होगी। प्रतियोगी अच्छा करेंगे।
वृश्चिक- सप्ताह उत्तरोत्तर शुभता वर्धक है। सफलता के नवीन सोपान छूने की दिशा में अग्रसर होंगे। निवेश के परिणाम हितकर रहेंगे। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। दिखावे और अनावश्यक खर्च से बचें। सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। प्रबंधन में दखल बढ़ेगा। संबंधों को मजबूती मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु- सभी क्षेत्रों में बेहतर बने रहने में सहायक यह सप्ताह मेहनत की तुलना में अधिक प्रतिफल देने वाला है। योजनओं पर अमल बढ़ाएं। प्रभाव और प्रदर्शन संवार पर रहेगा। परिजनों का साथ और समर्थन मनोबल बढ़ायेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। संपर्क का लाभ मिलेगा।
मकर- निवेश योजनाओं को बल देता आया यह सप्ताह उत्तरोत्तर हितकर है। स्वयं पर भरोसा बढ़ेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सृजन संवेदनशीलता और सकारात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। परिजनों की मदद से महत्वपूर्ण मामलों को गति मिलेगी। आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। विनम्र रहें।
कुम्भ- भाग्य की मदद से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करने के संकेतों संग आया यह सप्ताह नवीन कोशिशों को बढ़ावा देंने वाला है। पेशेवरों को शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। साथी सहयोगी होंगे। पैतृक मामले बनेंगे। सक्रियता और सामंजस्य के साथ तेजी से आगे बढ़ने की सोच रखें। पूर्वाग्रह और संकोच से बचें। प्रदर्शन संवरेगा।
मीन- प्रबंधन और प्रशासनिक मामलों में बेहतरी के संकेत संग आया यह सप्ताह उत्तरोत्तर हितकर है। सहजता से आगे बढ़ते रहें। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। भाग्य पक्ष संवार पर रहेगा। लाभ की कोशिशों को बल मिलेगा। प्रयोगों और प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। कार्य व्यापार के विस्तार पर ध्यान देंगे।
0 टिप्पणियाँ to "आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह"