Home » , » शपथ ग्रहणः दोस्त शत्रुघ्न को नीतीश ने नहीं बुलाया

शपथ ग्रहणः दोस्त शत्रुघ्न को नीतीश ने नहीं बुलाया

नई दिल्ली। बीजेपी में अपने विवादों भरे बयानों से चर्चा में रहने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक नई बात कहकर सभी को चौंका दिया है। नीतीश के शपथ ग्रहण से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें इसके लिए निमंत्रण नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह इसमें शामिल होना चाहते थे लेकिन कुछ निजी कारणों से ऐसा नहीं कर पाएंगे। बता दें कि सिन्हा को लालू और नीतीश दोनों का बेहद करीबी बताया जाता है।
शुक्रवार को शत्रुघ्न ओडिशा में एक कार्यक्रम में बिजी रहेंगे। उनके करीबी राजीव सिन्हा ने यह जानकारी दी। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, ‘उन्होंने अपनी असमर्थता के बारे में बता दिया है।’ राजीव ने आगे कहा, ‘शत्रुघ्न अपने दोस्त नीतीश को शुभकामनाएं दे चुके हैं और उनसे जल्द मिलेंगे भी।
शपथ ग्रहणः दोस्त शत्रुघ्न को नीतीश ने नहीं बुलाया!

0 टिप्पणियाँ to "शपथ ग्रहणः दोस्त शत्रुघ्न को नीतीश ने नहीं बुलाया"

Leave a comment