Home » , » 20 नवंबर राशिफल

20 नवंबर राशिफल

मेष- आर्थिक क्षेत्र में शुभता का संचार रहेगा। लेन देन में बेहतर बने रहेंगे। लाभ बढ़ाने के लिए व्यापारिक चक्र को तेज रखने का प्रयास करें। मित्रों के साथ शुभ समय बितायेंगे। दिन हितकर।
20 नवंबर राशिफल: कर्क- करीबियों का सहयोग मिलेगावृष- विकल्पों को आजमाने में पीछे न रहें। यात्रा पर जा सकते हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। संपत्ति के मामले बनेंगे। श्रेष्ठ समय का लाभ उठायें। निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
मिथुन- आस्था और आत्मविश्वास में असीम शक्ति होती है। सकारात्मकता से इसका लाभ उठाएं। भाग्य प्रबलता बनी रहेगी। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। आगामी कुछ दिन उन्नति कारक।
कर्क- अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। आकस्मिकता बनी रहेगी। आंशिक बाधाओं की परवाह किए बिना आगे बढ़ें। करीबियों का सहयोग मिलेगा। कम बोलें। दिन शुभ।
सिंह- लोगों को जोड़कर आगे बढ़ना उन्नति का सर्वोत्तम मार्ग है। सफलता का साझीदार सबको बनाएं। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। बाधाओं का धैर्य से मुकाबला करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। ठगे जाने की आशंका है। दिन सामान्य फलकारक। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा।
तुला- मन-मस्तिष्क को बल देने वाला समय है। बौद्धिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। शिक्षा, प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन उत्साह वर्धक।
वृश्चिक- अपनों से उम्मीदें कम से कम रखें। महत्वपूर्ण कारणों से घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। संसाधन पर्याप्त बने रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दिन सामान्य फलकारक।
धनु- हिम्मत से आगे बढ़ते रहें। सही समय पर उचित प्रयास का लाभ मिलेगा। संपर्क व सम्बन्ध संवार पर रहेंगे। बंधुजनों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। दिन शुभ कारक। आलस्य से बचें।
मकर- कुटुंबीजनों से नजदीकी बढ़ेगी। अपनों के साथ उत्सव आयोजन में भाग ले सकते हैं। रहन सहन बेहतर रहेगा। धन धान्य संग्रह में रुचि लेगें। दिन संवृद्धि और संग्रह में सहायक।
कुम्भ- चहुंओर सफलता दिलाने वाला समय है। स्वयं को भरपूर आजमाने का प्रयास करें। नवीनता पर जोर रहा सकता है। सृजनशीलता और पूछपरख बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- योजना बनाकर खर्च करें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शुभ कार्यों में रुचि लेंगे। सूचना और संपर्क क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। अफवाहों को अनदेखा करें। दिन सामान्य शुभकारक।

0 टिप्पणियाँ to "20 नवंबर राशिफल"

Leave a comment