गौतमबुद्धनगर जिले की जेवर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
गौतमबुद्धनगर जिले से आँखों देखी लाईव संवाददाता सोनू शर्मा,कोतवाली जेवर थाने एस आई डी के चतुर्वेदी ने आज दयानतपुर अंडरपास पर चैंकिग के दौरान एक बोलेरो पिकअप से अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जायी जा रही हरियाणा की अग्रेजी शराब की पन्द्रह पेटी और देशी शराब की बत्तीस पेटी बरामद करते हुए दो शराब तस्करों मनोज पुत्र हरीशचन्द , गिटटू पुत्र भजनलाल निवासी बहुकरा थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया है जेवर कोतवाली के पुलिस उप निरीक्षक ने बताया कि इन्होंने अपनी बोलेरो पिकअप पर UP16T 6533 के स्थान पर फर्जी नंबर UP16T 1544 डाल रखा था पुलिस ने बोलेरो पिकअप को कब्जे मे लेकर दोनों शराब तस्करों को जेल भेज दिया है

0 टिप्पणियाँ to "सैंतालीस पेटी हरियाणा की अवैध शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो पिकअप भी पकड़ी "