Home » , » शनिवार, 14 नवंबर का राशिफल

शनिवार, 14 नवंबर का राशिफल

Image Loading
मेष : नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। तरक्की भी हो सकती है। कहीं बाहर जाना पड़ेगा।
वृष : मानसिक शांति रहेगी। वस्त्रों आदि पर रुझान बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा। शिक्षा में रुकावट आ सकती है।
मिथुन : वाहन सुख प्राप्त होगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क : भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी   लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी।
सिंह : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकता है।
कन्या : स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। संचित धन में कमी आएगी।
तुला : अभी मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
वृश्चिक : मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयम बरतें।
धनु : राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। भवन-सुख का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर : मानसिक शांति मिलेगी। माता के सहयोग से संपत्ति में निवेश हो सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
कुंभ : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
मीन :अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आय में वद्धि होगी।

0 टिप्पणियाँ to "शनिवार, 14 नवंबर का राशिफल"

Leave a comment