कोर्ट में लंबित इस मामले में कुछ औपचारिकताएं जल्द पूरी करने की बात कहते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालते ही इस घोटाले को उजागर किया था और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी.
आरोपियों द्वारा कोर्ट से स्टे लेने की बात कहते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोर्ट ने उनसे कुछ बिंदुओं पर जबाब मांगा है, जिसको जल्द कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पेट्रोल और डीजल के इस घोटाले का जिक्र करते हुऐ स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में हुऐ इस घोटाले ने साफ कर दिया है कि भाजपा घोटालेबाजों को शह दे रही थी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो गाड़ियां सड़कों पर कभी दौड़ी ही नहीं, उनमें भी पेट्रोल और डीजल भरा हुआ दिखाया गया है और इससे साफ हो गया कि सरकारी खजाने की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान जमकर बंदरबांट हुई है.
0 टिप्पणियाँ to "स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने कहा, तेल घोटाले के आरोपियों को जल्द भेजा जाएगा जेल "