Home » , » 29 नवंबर राशिफल

29 नवंबर राशिफल

मेष- कार्यों में गति लाएं। विनम्रता और विवेक के साथ आगे बढ़ते रहें। मेलजोल में रुचि रहेगी। संबंधों को ऊर्जा मिलेगी। आवश्यक मामलों को आज ही पूरा करने का प्रयास करें। अनजाने लोगों से सतर्क रहें।
29 नवंबर राशिफल: मेष- अनजाने लोगों से सतर्क रहेंवृष- लाइफ स्टाइल प्रभावी रहेगी। अपनों के साथ हर्ष उत्साह से समय बीतेगा। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। धनधान्य में वृद्धि होगी। दिन उत्तम फलकारक। साथी की सुनें।
मिथुन- लक्ष्यों के प्रति समर्पण बना रहेगा। कार्यगति बेहतर बनी रहेगी। सहजता से सृजनात्मकता को बल मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें।
कर्क- परिचितों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। खर्च पर अंकुश रखें। शाम से परिस्थितियां और सकारात्मक होंगी।
सिंह- कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। दिन शुभ फलकारक। मित्र सहयोगी रहेंगे।
कन्या- सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। पैतृक मामले बनेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उत्तम फलकारक। जिद से बचें।
तुला- धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। शुभ कार्यों में शामिल होंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आलस्य से बचें।
वृश्चिक- धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें। परिस्थितियां नियंत्रण में बनी रहेंगी। बातचीत में सतर्कता रखें। ऐसी कोई बात साझा करने से बचें जो परेशानी बढ़ा सकती है। व्यस्तता बनी रहेगी। दिन सामान्य।
धनु- आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। स्थायित्व को बल मिलेगा। मित्र सहयोगी होंगे। संबंधों को मजबूती मिलेगी। भूमि भवन के मामले बनेंगे। दिन शुभ फलकारक।
मकर- दिखावे और बड़बोलेपन से अक्सर उलझन बढ़ जाती है। विनम्रता और मधुर व्यवहार से आगे बढ़ें। बाधाएं स्वतः दूर होंगी। शाम को सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन सामान्य शुभ।
कुंभ- नए लोगों से मेल मुलाकात बढ़ेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान से शुभ समाचार संभव है। शिक्षार्क्षी बेहतर करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता करें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ेगा। अपनों के पक्ष को समझ सकने से संबंधों में सहजता आएंगी। मित्रों से भेंट संभव है। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। बातचीत बढ़ाएं। दिन शुभ।

0 टिप्पणियाँ to "29 नवंबर राशिफल"

Leave a comment