Home » , , » आजम ने पूछा, ‘मैं सरकार में हूं भी या नहीं?’

आजम ने पूछा, ‘मैं सरकार में हूं भी या नहीं?’

लखनऊ। यूपी के कद्दावर मंत्री आजम खान नाराज हैं। उनकी ये नाराजगी अपनी ही सरकार से है क्योंकि यूपी सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में बुलंदशहर गैंगरेप के मामले में आजम खान की तरफ से पेश होने से इनकार कर दिया है। इसके बाद आजम खान ने बेहद तल्ख लहजे में सरकार को खत लिखकर इशारों-इशारों में अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब सपा में अब आजम बनाम अखिलेश की जंग छिड़ गई है।
आजम खान ने अखिलेश सरकार से पूछा है कि वो सरकार में हैं या नहीं? सरकार उन्हें अपना हिस्सा मानती है या नहीं? आजम खान ने न्याय विभाग के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी में इशारों-इशारों में यहां तक कह दिया है कि उनके खिलाफ एक सोची समझी साजिश की गई है। दरअसल बुलंदशहर गैंगरेप को लेकर आजम खान की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया था लेकिन आजम खान की तरफ से कोई वकील पेश नहीं हुआ। यहां तक कि यूपी सरकार के वकील ने भी पैरवी से इनकार कर दिया। आजम खान इसी बात से खफा हैं। नाराज आजम खान ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट में आपके द्वारा जानबूझकर जिस तरह से मुझे राष्ट्र की शीर्ष अदालत के सामने लज्जित करने की कार्रवाई की गई उसके बाद "प्रभावी पैरवी" का मैं क्या अर्थ लूं? जो कार्यवाही आपके स्तर पर पहले हो जानी चाहिए थी और मुझे सूचित किया जाना था, ऐसा न करने से लगता है उत्तर प्रदेश न्याय विभाग मुझे सरकार का हिस्सा नहीं मानता, आखिर किस मानसिकता की ओर इशारा करता है..मैं जानना चाहता हूं कि मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने के बाद न्याय विभाग अब कौन सी "प्रभावी पैरवी" करना चाहता है।

0 टिप्पणियाँ to "आजम ने पूछा, ‘मैं सरकार में हूं भी या नहीं?’"

Leave a comment