आगरा में रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। फव्वारे चौक पर अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान राहुल गांधी को करंट लग गया। इस दौरान राज बब्बर भी उनके साथ थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस दौरान राहुल गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे, नजदीक से एक बिजली का तार जा रहा था। इस दौरान तार राहुल का सिर तार से छू गया। वह तुरंत पीछे हटते हुए खुद को सुरक्षित किए। इसे देखते हुए एसपीजी हरकत में आ गई, लेकिन तब तक राहुल ने खुद को संभाल लिया था।
इस दौरान राहुल गांधी के साथ राजबब्बर भी थे। राजबब्बर के हाल चाल पूछने पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, तुमने तो मुझे करंट लगवा दी। हालांकि, इस बीच उन्होंने फूल फेंक रहे लोगों को भी ऐसा करने से मना किया।

0 टिप्पणियाँ to "रोड शो के दौरान राहुल गांधी को लगा बिजली करंट"