पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मे पुर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई राम बारात
गौतमबुद्धनगर जिले से आँखों देखी लाईव संवाददाता सोनू शर्मा, जहाँगीरपुर कस्बे मे भगवान श्री राम की बारात सुन्दर सुन्दर बैण्डबाजो, झांकियों और अखाड़ों के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई राम बारात का उदघाटन सुरेन्द्र शर्मा सरल प्रबन्धक सरल शिक्षा समिति जहाँगीरपुर ने फीता काटकर के किया पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर दिलीप सिंह , जेवर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव यादव और जहाँगीरपुर चौकी इंचार्ज अमित चौधरी पूरे समय तक अपने पूरे पुलिस बल के साथ रामबारात के साथ रहे राम बारात के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे श्री रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों मे सुरेंद्र शर्मा सरल, जितेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र सिंह राणा, मोनू अग्रवाल, रिकूँ शर्मा, मोनू शर्मा, दीपक चौधरी, संजय अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अशोक सैनी, जगदीश शर्मा व लेखराज प्रजापति ने अपना पूरा सहयोग दिया

0 टिप्पणियाँ to "ग्रेटर नोएडा के जहाँगीरपुर मे धूमधाम से निकाली गई राम बारात, सुरेन्द्र शर्मा सरल ने किया फीता काटकर उदघाटन"