जगदीशपुर(हरदोई)कुदरत का कहर एक तरफ मलेरिया से परेशान बेटा अस्पताल में भर्ती उसी को देखने जा रहे माँ बाप को बोलेरो ने टक्कर मारी जिसमे माँ की मौत हो गई।कल शाम को घर से खाना लेकर अपने बेटे के पास अस्पताल जा रहे थे वही दौली मोड़ के पास सवारी के इन्तजार में खड़े थे वही पर पीछे से आई तेज रफ़्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया जिसमे माँ सर्वेकुमारी की मौत हो गई।बताते चले मामला लोनार थाना क्षेत्र का है।जहां हरदोई सवायजपुर मार्ग पर रेशम फ़ार्म के थोड़ा आगे का है।जानकारी के अनुसार अरविन्द सिंह अपनी पत्नी को मलेरिया से परेशान बेटा जो रानी कटियारी हॉस्पिटल में भर्ती था उसी के पास कल शाम को खाना ले कर जा रहे थे सवारी के इन्तजार में खड़े माँ बाप को बोलेरो ने कुचल दिया।पिता अरविन्द व माता सर्वेशकुमारी दोनों बीती रात अपने घर बघौरा से हरदोई जा रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार बोलेरो ने रेशम फार्म के थोड़ा आगे दौली मोड़ के पास टक्कर मार दी।जिसमे सर्वेशकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।तभी आनन फानन एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया जिला अस्पताल ले गए जहां से हालात नाजुक बताते हुए लखनऊ रिफर कर दिया तभी रास्ते में संडीला के पास सर्वेशकुमारी ने दम तोड़ दिया।फिर शव को मर्चरी पहुंचा गया।

0 टिप्पणियाँ to "अस्पताल में भर्ती बेटे के पास जा रहे माँ बाप को बोलेरो ने मारी टक्कर माँ की मौत"