Home » , » गरीब से गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो-जिलाधिकारी

गरीब से गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो-जिलाधिकारी

हरदोई।आज मलिन बस्ती खजान्ची टोला के मनीष मेमोरियल स्कूल, बहरा सौदागर बेसिक प्राइमरी पाठशाला धर्मशाला रोड, छबरापुरवा के डा0 बी0आर0 अम्बेडकर स्कूल सी0डी0ओ0 आवास के पीछे तथा भट्ठापुरवा के मरकरी कान्वेंट स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य कैम्पों का जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय तथा आकांक्षा समिति की अध्यक्षा डा0 अनु वार्ष्णेय ने भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब से गरीब लोगों को उनके घर तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसीलिए इन कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोग स्वयं के साथ बच्चों तथा परिवारीजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके। कैम्पों के आयोजन के संबन्ध में आंकाक्षा समिति की अध्यक्षा ने कहा कि चिकित्सक अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए आने वाले सभी मरीजों की जॉच करने के उपरान्त उचित दवा भी उपलब्ध कराये साथ ही मरीजों को उचित सलाह भी दे। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 श्रीवास्तव, सी0मी0एस0 डा0 आर0के0 मिश्रा, डा0 अश्वनी कुमार, डा0 ए0के0 गुप्ता, स्वास्थ्य कैम्पों के परिवेक्षक डा0 प्रशान्त रंजन, डा0 सी0वी0 सिंह तथा डा0 सुरेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ to "गरीब से गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो-जिलाधिकारी"

Leave a comment