हरदोई।कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु कृषि प्रसार, कृषि निवेश तथा तकनीकी येाजना के अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायेगें। जिलाधिकारी विवेक वाष्र्णेय ने बताया कि कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं कृषकों को वैज्ञानिक कृषि पद्धति से रूबरू कराये जाने हेतु 01 सितम्बर से समस्त विकास खण्ड कार्यालयों के उ0सं0कृ0प्र0अ0 पर एक दिवसीय किसान मेलांे का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया है कि 01 सितम्बर को ब्लाक भरखनी में, 02 सितम्बर भरावन, 03 सितम्बर कोथावां, 05 सितम्बर पिहानी, 06 टोडरपुर, 07 सितम्बर बिलग्राम, 08 माधौगंज, 09 सितम्बर मल्लावां, 14 सितम्बर हरपालपुर, 16 सितम्बर साण्डी, 19 सितम्बर बेहन्दर, 20 सितम्बर सुरसा, 21 सितम्बर टड़ियावां, 22 सितम्बर हरियावंा, 23 सितम्बर कछोैना, 24 सितम्बर बावन, 26 सितम्बर अहिरोरी, 27 सितम्बर सण्डीला तथा 28 सितम्बर को शाहाबाद के उ0सं0कृ0प्र0अ0 पर मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डार के नोडल अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेगें।

0 टिप्पणियाँ to "हरदोई से रवि लाला ब्यूरो की रिपोर्ट ब्लाक स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायेगेंः-जिलाधिकारी"