Home » , » शहीद चंद्रशेखर आजाद को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लिख दिया 'आतंकवादी'

शहीद चंद्रशेखर आजाद को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लिख दिया 'आतंकवादी'

दिल्ली विश्वविद्यालय की पुस्तक में समाजवादी क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताने के बाद चंद्रशेखर आजाद के बारे में ऐसी ही बात सामने आई है।
गाजियाबाद (अदिति उन्मुक्त)। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीद स्वतंत्रा सेनानी चंद्र शेखर आजाद ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी मृत्यु के बाद उन्हें आतंकवादी के नाम से भी संबोधित किया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक स्कूल के नोटिस बोर्ड पर उन्हें क्रांतिकारी आतंकवादी के नाम से संबोधित किया गया है। नोटिस बोर्ड पर चस्पा पोस्टर में लिखा है, 'चंद्रशेखर आजाद, एक क्रांतिकारी आतंकवादी, वह एक निडर आजादी के योद्धा थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ एक क्रांतिकारी आतंकवादी की तरह अपने संघर्ष का एक अलग रास्ता चुना।'

0 टिप्पणियाँ to "शहीद चंद्रशेखर आजाद को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लिख दिया 'आतंकवादी'"

Leave a comment