Home » , » बॉक्स ऑफिस पर 'सुल्तान' का डंका, 300 करोड़ से ज्यादा कमाए

बॉक्स ऑफिस पर 'सुल्तान' का डंका, 300 करोड़ से ज्यादा कमाए

बॉक्स ऑफिस पर नई दिल्ली। सलमान की फिल्म 'सुल्तान' रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी तक इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 7 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में अभी तक 252.5 करोड़ रुपए की कमाई की है।
वहीं इस फिल्म ने विदेश में करीब 92 करोड़ रुपए की कमाई की है। अगर अभी तक की कमाई पर नजर डाले तो वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 344 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ सुल्तान पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की फिल्म बन गई है।

0 टिप्पणियाँ to "बॉक्स ऑफिस पर 'सुल्तान' का डंका, 300 करोड़ से ज्यादा कमाए"

Leave a comment