Home » , , » मोटापे से हैं परेशान तो करे ये काम

मोटापे से हैं परेशान तो करे ये काम

धनुरासन- सबसे पहले चटाई पर पेट के बल लेट जाएं। ठुड्डी ज़मीन पर रखें। पैरों को घुटनों से मोड़ें और दोनों हाथों से पैरों के पंजे पकड़ें। 

फिर सांस भरें और बाजू सीधे रखते हुए सिर, कंधे, छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। सांस सामान्य रखें और चार-पाँच सेकेंड के बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहले छाती, कंधे और ठुड्डी को जमीन की ओर लाएं। पंजों को छोड़ दें और कुछ देर विश्राम करें। 

तितली आसन- सबसे पहले किसी समतल जगह पर बैठ जाएं। दोंनों पैरों को सामने की ओर फैला लें। फिर दोनों पैरों को घुटनों की तरफ मोड़ लें। तलवों को आपस में मिला लें। हाथों से पैरों की उंगलियां पकड़ें। दोनों पैरों की एड़ियां खींचकर अपने शरीर के नजदीक ले आएं। धीरे धीरे सामान्य गति से सांस लें। अपने पैरों को तितली की तरह ऊपर नीचें करें।

चक्रासन- सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाइए। दोनों पैरों के बीच एक से डेढ़ फ़ीट का अंतर बनाये तथा पैरो के तलवों और एड़ियों को जमीन से लगाएं। अब दोनों हाथों की कोहनियों को मोड़कर, हाथों को जमीन पर कान के पास इस प्रकार लगाएं कि उंगलियाँ कंधों की ओर तथा हथेलिया समतल जमीन पर टिक जाये। 

अब शरीर को हल्का ढीला छोड़े और गहरी साँस लें। पैरों और हाथों को सीधा करते हुए, कमर, पीठ तथा छाती को ऊपर की ओर उठाएं। सिर को कमर की ओर ले जाने का प्रयास करें तथा शरीर को ऊपर करते समय साँस रोककर रखे। फिर पीठ को सुविधानुसार पहिये का आकर देने की कोशिश करें। इसे 2 मिनट तक करें।


हलासन- जमीन पर पीठ के बल लेटें। दोनों पैर एक-दूसरे से मिला लें। दोनों हाथों की हथेलियां जमीन पर कमर के पास लगा लें। मुंह आसमान की तरफ कर लें। अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। ऐसा करते समय पेट को सिकोड़ें और सांस को अंदर लें। दोनों पैरों को सिर के पीछे लगाने कि कोशिश करें। पीठ और कमर को पैरों के साथ पीछे की तरफ मोड़ने के लिए हाथों का सहारा लें। अब धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार पैरों को मोंड़ें और थोड़ा रूकने का प्रयास करें। घुटनें बिलकुल न मोड़ें। अब वापस पहली अवस्था में आ जाएं।

भुजंगासन- ज़मीन पर उलटा लेट जाइए। पैर और नितम्बों को समान रूप से फैलाकर रखिए। हथेलियों को ज़मीन पर कंधों के सामने रखिए। उंगलियों को बाहर की ओर फैलाइए। सांस छोड़ते हुए पेट को बाहर की ओर दबाएं। सांस लेते हुए धीरे-धीरे मेरूदंड को अंदर की ओर मोड़ें। धीरे-धीरे सिर, नाक और ठुड्डी को ज़मीन से उठाइए। सिर को आसमान की ओर रखकर सामने देखिए।

0 टिप्पणियाँ to "मोटापे से हैं परेशान तो करे ये काम"

Leave a comment