Home » , , » 8 फरवरी राशिफल: मकर- खर्च बढ़ा हुआ रहेगा

8 फरवरी राशिफल: मकर- खर्च बढ़ा हुआ रहेगा


ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सभी सहयोगी होंगे। दिन श्रेष्ठ। 8 फरवरी राशिफल: मकर- खर्च बढ़ा हुआ रहेगा
वृष- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें। आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
मिथुन- आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें। अनावश्यक बोलने से बचें। सेहत के मामले नजरअंदाज न करें। दिन सामान्य फलकारक। अपनों का साथ बना रहेगा।
कर्क- निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। शुभ प्रस्तावों की प्राप्ति संभव है। दिन उत्तम।
सिंह- प्रोफेशनल्स बेहतर बने रहेंगे। लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें और दिखावे से बचें। व्हाइट कॉलर ठगों से सतर्क रहें। लेन देन में सावधानी बरतें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।
कन्या- प्रियजन संग स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। मौसमी सावधानी रखें। विद्यार्थी बेहतर करेंगे। प्रतियोगी बेहतर करेंगे। दिन शुभकारक। अप्रत्याशित लाभ संभव।
तुला- पारिवारिक मामलों में बात अक्सर तब बिगड़ती है जब लोग पक्षपातपूर्ण व्यवहार करते हैं। सही का साथ दें और बड़ों की सुनें।  भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। दिन सामान्य शुभकारक।
वृश्चिक- सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। भाई-बहनों में करीबी बढ़ेगी। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। नैतिकता का साथ न छोड़ें। दिन उत्तम फलकारक। धैर्य से काम लें।
धनु- अनुकूलता और सहजता बनी रहेगी। रहन सहन आकर्षक रहेगा। धनधान्य एवं संसाधनों में वृद्धि होगी। कामकाज अच्छा रहेगा। अपनों का साथ सुख बढ़ाएगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। चर्चा में विनम्र रहें।
मकर- यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। कला कौशल में दखल बढ़ेगा। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। लोकप्रियता का ग्राफ चढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा।
कुंभ- व्यक्तिगत कारण से खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आय पूर्ववत् बनी रहेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन शुभ फलकारक।
मीन- आर्थिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। लाभ के अवसरों को भुनाने की सोच रखें। शॉर्ट टर्म गेन पर फोकस रखें। प्रियजनों से भेंट संभव है। दिन उत्तम फलकारक। आवश्यक कार्य आज ही करने की सोच रखें।

0 टिप्पणियाँ to "8 फरवरी राशिफल: मकर- खर्च बढ़ा हुआ रहेगा"

Leave a comment