Home » , , » 3 फरवरी राशिफल: सिंह- गलतियों को दोहराने से बचें

3 फरवरी राशिफल: सिंह- गलतियों को दोहराने से बचें

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- रुटीन पर फोकस बनाए रखें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। परिजनों का सहयोग बना हुआ है। पेशेवर अच्छा करेंगे। दिन सामान्य शुभ। 3 फरवरी राशिफल: सिंह- गलतियों को दोहराने से बचेंवृष- परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी।
मिथुन- सतर्कता और शालीनता से आगे बढ़ते रहें। अनावश्यक बहस से बचें। लेन देन में सावधानी रखें। दिन सामान्य फलकारक।
कर्क- परीक्षार्थी बेहतर करेंगे। लाभ संवार पर बना रहेगा। निजी में त्याग और आदर्श की भावना बढ़ेगी। मित्रों को समय देंगे। दिन उत्तम।
सिंह- उन्नति पथ पर सहजता से अग्रसर बने रहेंगे। पूर्व में की गर्इं गलतियों को दोहराने से बचें। अपनों की सलाह का महत्व दें। दिन सामान्य से शुभ।
कन्या- शुभता का संचार बना रहेगा। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे। सूचना एवं संपर्क बेहतर रहेगा। दिन उत्तम।
तुला- मीठा कम खाएं और वाणी में मिठास बढ़ाएं। रहन सहन उम्दा रहेगा। घर के बड़ों से बनाकर चलें। संसाधन पर्याप्त रहेंगे। दिन शुभ।
वृश्चिक- सक्रियता और समझदारी से करीबी प्रभावित रहेंगे। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। बंधुजनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
धनु- व्यक्त्तिगत खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। रिश्ते मधुर बने रहेंगे। विवाद टालें। दिन सामान्य से शुभ।
मकर- लाभ का प्रतिशत पूर्ववत् बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े मामले आज ही निपटाने की सोच रखें। बहुमुखी प्रतिभा और प्रदर्शन को बल मिलेगा।
कुंभ- जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। सतर्कता के साथ आगे बढ़ते रहें। सभी का सहयोग हासिल होगा। अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें।
मीन- भाग्य की कृपा और परिवार का साथ महत्वपूर्ण निर्णयों में मददगार होगा। दीर्घकालीन योजनाओं पर अमल बढ़ा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

0 टिप्पणियाँ to "3 फरवरी राशिफल: सिंह- गलतियों को दोहराने से बचें"

Leave a comment