वाशिंगटन डीसी के अलावा इस तूफान के कारण जो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, वे हैं- उत्तर कैरोलाइना, टेनेसी, मैरीलैंड, वर्जीनिया, फिलाडेल्फिया, न्यू जर्सी और न्यू यॉर्क। हालिया जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बर्फ के इस भयंकर तूफान ने तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में कई इंच मोटी बर्फ बरसानी शुरू कर दी। इसके कारण 1.2 लाख से ज्यादा घरों से बिजली चली गई। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की आशंका है। 73 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इलाके के सभी स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कुछ सरकारी दफ्तर भी बंद रखे गए हैं। लोगो को हिदायत दी गई है कि वो घरों से बाहर ना निकलें। इस बर्फीले तूफान के कारण हफ्ते के आखिर पर रिकॉर्ड 30 इंच की बर्फबारी की आशंका के चलते वाशिंगटन डीसी और क्षेत्र के लगभग छह अन्य राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।
वॉशिंगटन की मेयर एम ई बाउजर ने कहा कि हमने ऐसी भविष्यवाणी की है, जो हमने पिछले 90 साल में नहीं की। यह जिंदगी और मौत का मामला है और कोलंबिया के सभी निवासियों को इसे इसी तरह से लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि डिस्ट्रिक्ट नेशनल गार्डस को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। वाशिंगटन में इससे पहले 1922 में दो दिनों के भीतर 71 सेमी बर्फबारी हुई थी।
0 टिप्पणियाँ to "अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 7600 फ्लाइट रद्द"