दमिश्क। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का खूंखार चेहरा एक बार फिर सामने आया है। आईएस के आतंकियों ने सीरिया के पूर्वी प्रांत डेर-अल-जोर के बघालिये गांव में 300 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। आतंकियों के हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मृतकों के शवों को डेर-अल-जोर के ग्रामीण इलाके में यूफ्रेट्स न
दी में फेंक दिया। इस दौरान आतंकियों ने वहां से 400 लोगों को अगवा भी कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस के इस हमले में कई आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे, जिन्होंने सरकारी सुरक्षा बलों के इलाके में खुद को बम से उड़ा दिया। सीरिया की समाचार एजेंसी ‘साना’ की रपट के मुताबिक, बघालिये में आईएस ने 300 लोगों की हत्याएं कर दी।
इसी बीच लंदन स्थित ‘सीरियन ऑब्सर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि आईएस ने अल बघालिये में शनिवार को दस से अधिक सरकारी जवानों को भी मौत के घाट उतार दिया।

0 टिप्पणियाँ to "आईएस ने सीरिया में 300 को उतारा मौत के घाट, 400 का अपहरण"