Home » , , » 20 जनवरी राशिफल: कुंभ- अपनों की खुशी का ध्यान रखें

20 जनवरी राशिफल: कुंभ- अपनों की खुशी का ध्यान रखें

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- हर्ष आनंद से भरा दिन है। करीबियों के साथ उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। वरिष्ठों को भरोसा जीतेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। 20 जनवरी राशिफल: कुंभ- अपनों की खुशी का ध्यान रखें

वृष- खुश रहेंगे और रखेंगे। संवेदनशीलता और सृजनात्मकता बढ़त पर बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। तेजी बनाए रखें। आस्था और आत्मविश्वास से सब संभव होगा।
मिथुन- आय की तुलना में व्यय का प्रतिशत अधिक रह सकता है। लेन देन में सतर्कता रखें और प्रोमिस से बचें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। विनम्रता बढ़ाएं। दिन सामान्य शुभ।
कर्क- सभी के सहयोग से लाभ में बने रहेंगे। आर्थिक उपलब्धियां अर्जित करने के लिए उत्तम समय है। निजी जीवन में आदर्शवादी बने रह सकते हैँ। दिन हितकारक। समझौतावादी रुख रखें।
सिंह- योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ते हुए सहजता से लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। सभी का साथ और समर्थन मिलेगा। लंबित मामले हल होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पैतृक पक्ष से लाभ।
कन्या- उच्च मनोबल से सब संभव होगा। सफलता के नए आयाम छू सकते हैं। प्रतियोगियों के लिए विशेष शुभकर समय है। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
तुला- कार्य व्यापार के सिलसिले में जन्म स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। पुख्ता योजनाओं पर कार्य करें और पूर्ण विश्वास होने पर समझौतों पर आगे बढ़ें। दिन सामान्य फलकारक।
वृश्चिक- खुशियों को अपनों से साझा करेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। आत्म अनुशासन को बल मिलेगा। शुभ सूचना मिल सकती है।
धनु- धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। मेहनत के बल पर अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। वाणी व्यवहार मधुर रखें। रहन सहन प्रभावी रहेगा। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
मकर- मेलजोल बढ़ान में रुचि रहेगी। नए मित्रों का महत्व देंगे। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। शिक्षा, प्रेम और संतान पक्ष उम्मीद के अनुरूप रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कुम्भ- क्षमता से अधिक खर्च बजट बिगाड़ सकता है। अपनों की खुशी का ध्यान रखें और वादा अवश्य निभाएं। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
मीन- संबंधों में ताजगी भरने में सफल रहेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। आलस्य से बचें। कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे।

0 टिप्पणियाँ to "20 जनवरी राशिफल: कुंभ- अपनों की खुशी का ध्यान रखें"

Leave a comment