Home » , » फुटबॉल खिलाड़ियों को लेकर जा रही बस पुल से गिरी, 16 लोगों की मौत

फुटबॉल खिलाड़ियों को लेकर जा रही बस पुल से गिरी, 16 लोगों की मौत

कोटजोकलकोस। मैक्सिको के पूर्वी हिस्से में आज गैर पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों और प्रशंसकों लेकर जा रही एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी वेराक्रूज प्रांत के एटोयाक में इस हादसे में अन्य 10 लोग घायल हो गए।
प्रांत सरकार ने एक बयान में कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि बस तेज रफ्तार में थी तथा ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा एवं बस ने सुरक्षा के लिए बना बेरियर तोड़ दिया। बयान के अनुसार बस एटोयाक नदी में गिर गयी। सोलह यात्रियों के शव और 10 घायल यात्री मिले हैं।

फुटबॉल खिलाड़ियों को लेकर जा रही बस पुल से गिरी, 16 लोगों की मौत

0 टिप्पणियाँ to "फुटबॉल खिलाड़ियों को लेकर जा रही बस पुल से गिरी, 16 लोगों की मौत"

Leave a comment