Home » , » राष्ट्रगान में बदलाव के लिए स्वामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राष्ट्रगान में बदलाव के लिए स्वामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राष्ट्रगान में बदलाव के लिए स्वामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्रनई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कोर्ट तक ले जाने वाले बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रगान में बदलाव की मांग की है और इसके लिए उन्होंने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है।
स्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक चिट्ठी भेजी हैं जिसमें उन्होंने 'जन गण मन...' के शब्दों में बदलाव की बात कही है। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर यह चिट्ठी शेयर की। 30 नवंबर 2015 को भेजे गए इस चिट्ठी में लिखा गया है  राष्ट्रगान 'जन गण मन...' को संविधान सभा में सदन का मत मानकर स्वीकार कर लिया गया था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के आखिरी दिन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बिना वोटिंग के ही 'जन गण मन...' को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार कर लिया था। हालांकि, उन्होंने माना था कि भविष्य में संसद इसके शब्दों में बदलाव कर सकती है।'

0 टिप्पणियाँ to " राष्ट्रगान में बदलाव के लिए स्वामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र"

Leave a comment