Home » , » 14 दिसंबर राशिफल

14 दिसंबर राशिफल

14 दिसंबर राशिफल: कर्क- दाम्पत्य में प्रेम और स्नेह बढ़ेगामेष- कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। सभी का सहयोग पाएंगे। घर परिवार में हर्षोल्लास बढ़ेगा। संपत्ति संबंधी मामले पक्ष में रहेंगे। पेशेवर चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा। धर्म संस्कारों में रुचि लेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। बंधुजनों के सहयोग और प्रभावी संपर्क से तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। दिन श्रेष्ठ।
मिथुन- सहजता से आगे बढ़ते रहें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी व्यवहार विनम्र रखें। पूर्वाग्रह से बचें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। व्यवस्था को सम्मान दें। दिन सामान्य फलकारक।
कर्क- साथी के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दाम्पत्य में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। सहकारिता एवं साझेदारी को बल मिलेगा। दिन उत्तम।
सिंह- लोगों से प्रभावित होना अच्छा है लेकिन स्वयं को अंडरस्टीमेट करना ठीक नहीं है। विपक्षियों से सख्ती से पेश आएंगे। खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा। अपनों की सुनें। दिन सामान्य।
कन्या- कोई बात किसी से कहना चाहते हैं तो अनुकूल समय है। प्रियजन से भेंट होगी। डेट पर जा सकते हैं। शिक्षा और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। आर्थिक सहजता बढ़ेगी। दिन उत्तम।
तुला- स्वयं के सही होने का मतलब कतई ये नहीं है कि दूसरा गलत होगा। तटस्थता पर जोर दें। अपनों की सुनें। सुख सुविधाएं पर्याप्त बनी रहेंगी। भवन वाहन के मामले बनेंगे। दिन सामान्य शुभ।
वृश्चिक- सूचना शक्ति है। इस के इस्तेमाल की कला जानने वाला निश्चित ही सफल होता है। संबंधों को बल मिलेगा। सामाजिकता बढ़ी हुई रहेगी। बंधुजनों का सहयोग मिलेगा। आलस्य से बचें।
धनु- अपनों की मदद से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भव्य पार्टी एवं उत्सव में शामिल हो सकते हैं। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि रहेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
मकर- सहजता से सृजन और सुख बढ़ता है। निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है। अनुकूलता का आनंद ले सकते हैं। सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। साथी सहयोगी होगा। पूछपरख बढ़ेगी।
कुंभ- रिश्तों की मिठास जीवन में आनंद भर देती है। सबका यथायोग्य सम्मान करेंगे। दान एवं सहयोग का भाव रहेगा। व्यक्तिगत खर्च पर नियंत्रण रखें। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य शुभ।
मीन- आर्थिक मामलों में औरों से बेहतर रहेंगे। अधिकाधिक समझौते और सौदे बनाने पर जोर दें। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। मित्रों से मेलमुलाकात बढ़ेगी। तेजी बनाए रखें। दिन लाभकर।

0 टिप्पणियाँ to "14 दिसंबर राशिफल"

Leave a comment