Home » , » 9 नवंबर राशिफल

9 नवंबर राशिफल

मेष- धन, स्वास्थ्य और मान-सम्मान को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता से धर्म एवं मनोरंजन में रुचि रहेगी। समय एवं सामर्थ्य के प्रबंधन पर जोर दें। दिन शुभतावर्धक। रहन सहन संवरेगा।
9 नवंबर राशिफल: सिंह- मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव हैवृष- सहजता, सकारात्मकता और सौंदर्यबोध में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। लाभ के अवसरों को भुनाने में सफल होंगे। दिन मंगलकारी।
मिथुन- सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। गृह सज्जा एवं जीवन स्तर में सुधार पर जोर रहेगा। कामकाज उम्मीद के अनुरूप रहेगा। दिन आनंदवर्धक। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है।
कर्क- संबंधों में नव उर्जा का संचार होगा। सामाजिकता और सकारात्मकता बढ़ेगी। मेलजोल में रुचि लेंगे। संपर्कों और संबंधों को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे।
सिंह- घर परिवार में दीपोत्सव की रौनक देखते ही बनेगी। परिजनों, प्रियजनों के साथ हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। धन धान्य संग्रह में रुचि लेंगे। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है।
कन्या- घर की साज संवार एवं सृजनात्मकता पर जोर रहेगा। कला-कौशल को बल मिलेगा। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। परिजनों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दिन सुखकारी।
तुला- मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। भव्यता प्रदर्शन पर जोर रहेगा। कलाप्रियता बनी रहेगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। प्रभाव एवं पूछपरख बने रहेंगे।
वृश्चिक- आर्थिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कार्य व्यापार उम्मीद से अच्छा रहेगा। लाभ के अवसर भुनाएंगे। खर्च एवं निवेश भी बढ़ा हुआ रहेगा। दिखावे पर जोर देंगे। दिन हितकारक।
धनु- कार्य व्यापार में लाभ और विस्तार का योग है। नवीन प्रयासों को बल मिलेगा। उम्मीद से अच्छा प्रतिसाद पाएंगे। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दिन धनधान्य बढ़ाने वाला।
मकर- भाग्य की प्रबलता और मेहनत के संयोग से अपेक्षित लाभ अर्जित करेंगे। धर्म संस्कार एवं आस्था-विश्वास को बल मिलेगा। धन संपत्ति के मामले बनेंगे। बड़ी सोच का लाभ मिलेगा।
कुंभ- मेहनत और लगन से लक्ष्यों को हासिल करने में जुटे रहें। भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा। गुप्त समर्थन भी प्राप्त होगा। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। दिन शुभतावर्धक।
मीन- लाभ के अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे। इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सहकारिता को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।

0 टिप्पणियाँ to "9 नवंबर राशिफल"

Leave a comment