Home » , » बुधवार, 4 नवम्बर का राशिफल

बुधवार, 4 नवम्बर का राशिफल

Image Loading
मेष : अपनी भावनाओं को वश में रखें।  शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।

वृष :कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संपत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। दैनिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संपत्ति से धन प्राप्ति के योग।

कर्क: मानसिक शांति रहेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह :अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या :स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

तुला : आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अति से बचें। किसी पैतृक संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक : शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी।

धनु : धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता के सहयोग से भवन सुख का विस्तार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्य क्षेत्र बढ़ेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

0 टिप्पणियाँ to "बुधवार, 4 नवम्बर का राशिफल"

Leave a comment