Home » , » 23 नवंबर राशिफल

23 नवंबर राशिफल

23 नवंबर राशिफल: कर्क- मान सम्मान में वृद्धि होगीमेष- कार्य गति बढ़ाएं। दोपहर से परिस्थितियां तेजी से सराकात्मक होंगी। नवीन प्रयोगों को बल मिलेगा। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। अनुशासन का साथ न छोड़ें।
वृष- बैंकिंग कार्यों को फर्स्ट हाफ में ही पूरा करने का प्रयास करें। सेकंड हाफ में अप्रत्याशित खर्च बजट प्रभावित कर सकता है। सबको साथ लेकर चलने की सोच रखें।
मिथुन- योजनाओं को न सिर्फ गति मिलेगी बल्कि वे लाभप्रद भी होंगी। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। प्रियजन से भेंट होगी। दिन उत्तम फलकारक।
कर्क- श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। भाग्य की प्रबलता और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। संपर्क मजबूत रहेगा। संबंध हितकर रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह- सहजता से आगे बढ़ते रहें। योजनाओं को अंतिम रूप दें। दोपहर बाद से परिस्थितियों की अनुकूलता बढ़ेगी। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। दिन भाग्यवर्धक।
कन्या- महत्वपूर्ण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कर लेने की सोच रखें। देरी और ढिलाई से योजनाएं लंबित रहने की आशंका है। आकस्मिकता बढ़ेगी। अनुशासन बढ़ाएं। अपने सहयोगी होंगे।
तुला- कठिनाइयों में स्वतः कमी आएगी। सहजता से आगे बढ़ते रहें। दोपहर बाद से महत्वपूर्ण मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी। निजी जीवन में सुख संवृद्धि आएगी। दिन शुभ।
वृश्चिक- यात्रा की अधिकता बनी हुई है। अति उत्साह में लापरवाही करने से बचें। प्रभावशीलता और पूछपरख बनी रहेगी। लेन देन में सतर्कता बढ़ाएं। आत्मविश्वास रखें।
धनु- पारिवारिक मामलों में सहजता और अनुकूलता बढ़ेगी। संसाधनों में वृद्धि होगी। प्रियजनों से भेंट के अवसर बनेंगे। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
मकर- ऐसा व्यवहार किसी से न करें स्वयं को नापसंद हो। संपर्क बेहतर रहेगा। निजी मामलों में धैर्य रखें। संसाधनों में वृद्धि होगी। बड़ों का सानिध्य सुखकारक रहेगा। सुनने की आदत बढ़ाएं।
कुंभ- खानपान बेहतर बना रहेगा। मान सम्मान बढ़त पर रहेंगे। आकस्मिक लाभ की संभावना है। अधिक सोच विचार से बचें और कार्यों को गति दें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मीन- मेहनत का प्रतिफल मिलने से उत्साहित रहेंगे। भव्य उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। घर परिवार में सुख सौख संवृद्धि बढ़ेगी। वाणी-व्यवहार में मधुरता आएगी।

0 टिप्पणियाँ to "23 नवंबर राशिफल"

Leave a comment