Home » , » माली के होटल में आतंकी हमला, 20 भारतीयों समेत 150 लोग बंधक

माली के होटल में आतंकी हमला, 20 भारतीयों समेत 150 लोग बंधक

बामाको। माली की राजधानी बामाको में रेडिसन ब्लू होटल पर 12 बंदूकधारियों ने हमला कर 170 लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि इनमें से 20 के सुरक्षित बाहर आ जाने की खबर है लेकिन अंदर फंसे 150 लोगों में से 20 भारतीय भी हैं जो कि एक बिजनेस ग्रुप का हिस्सा थे।
रक्षा सूत्रों और एक पत्रकार ने बताया कि 190 कमरे वाले होट
People run to flee from the Radisson Blu Hotel in Bamako, Mali, Friday, Nov. 20, 2015. The company that runs the Radisson Blu Hotel in Mali's capital says assailants have takenhostages in a brazen assault involving grenades. (AP Photo/Harouna Traore)
ल के भीतर स्वचालित हथियारों से की जा रही गोलीबारी की आवाज बाहर तक आ रही थी। सुरक्षा बलों ने होटल की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है।
-राजधानी बामाको के होटल रेडिसन में 20 भारतीयों के भी फंसे होने की खबर
-भारतीय विदेश मंत्रालय अपने मिशन के संपर्क में, होटल में फंसे भारतीय एक बिजनेस ग्रुप का हिस्सा
-माली के मंत्रालय के मुताबिक सुरक्षा बल होटल में घुसने में कामयाब हुए हैं
-माली के मंत्रालय के मुताबिक सुरक्षा बलों ने 20 बंधकों को होटल से बाहर निकाला

-तुर्की की मीडिया के मुताबिक बंधकों में तुर्की एयरलाइन से छह कर्मचारी भी शामिल

-माली के बंधकों में कुछ चीनी नागरिक भी शामिल। एक चीनी पर्यटक ने सेलफोन से बनाकर भेजा बंधकों का वीडियो
-माली की राजधानी बामाको के होटल रेडिसन में हुई गोलीबारी में अब तक तीन की मौत की खबर
-एक सूत्र ने बताया कि सातवीं मंजिल पर यह सब हुआ। जिहादी कॉरिडोर में गोलियां चला रहे हैं।’

-इससे पहले ,अगस्त में ,मध्य माली के शहर सेवेरे में भी ऐसी ही
Malian troops take position outside the Radisson Blu hotel in Bamako on November 20, 2015. Gunmen went on a shooting rampage at the luxury Radisson Blu hotel in Mali's capital Bamako, seizing 170 guests and staff in an ongoing hostage-taking, the hotel chain said. AFP PHOTO / SEBASTIEN RIEUSSEC (Photo credit should read Sebastien RIEUSSEC/AFP/Getty Images)
एक घटना हुई थी जिसमें करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखे जाने के बाद बंधकों को दूसरे होटल में ले जाया गया था। इसमें, चार सैनिक, पांच संयुक्त राष्ट्र कर्मी और पांच हमलावरों की मौत हो गई थी।
देश के उत्तर में पूर्व तुआरेग विद्रोहियों और प्रतिद्वंद्वी सरकार समर्थक सशस्त्र समूहों के बीच शांति समझौते के बावजूद इस्लामी गुट आए दिन माली में हमले करते रहते हैं।
आतंकी माली में लगातार हमले की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा तब हो रहा है जब जून में देश के उत्तर के त्वारेग विद्रोहियों और सरकार समर्थित आर्म्ड ग्रुप्स में शांति समझौता हो चुका है।

0 टिप्पणियाँ to "माली के होटल में आतंकी हमला, 20 भारतीयों समेत 150 लोग बंधक"

Leave a comment