Home » , » 18 नवंबर का राशिफल

18 नवंबर का राशिफल

18 नवंबर का राशिफल : तुला- जिद और जल्दबाजी से बचेंमेष-  कार्य गति बेहतर बनी रहेगी। श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ा पाएंगे। प्रस्तावों और प्रयासों को समर्थन बना रहेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। सुख और संसाधन बढ़ेंगे। दिन उत्तम।
वृष- सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। कम प्रयास में अधिक प्रतिफल के संकेत बने हुए हैं। भाग्य की प्रबलता से धर्म और संस्कारों को बल मिलेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा।
मिथुन- महत्वपूर्ण चर्चाओं में अपना पक्ष दृढ़ता और स्पष्टता से रखें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य फलकारक।
कर्क- भूमि भवन और संपत्ति से जुड़े मामले बनेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। हर्ष उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। संतान उम्मीद से अच्छा करेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
सिंह - सुख मानसिक है  इसे बाहरी कारणों में न खोजें। संसाधनों पर जोर बना रह सकता है। परिजनों की सलाह का सम्मान करें। विनय और विवेक से काम लें। सामान्य से शुभ।
कन्या- मन की बात करने में सहज अनुभव करेंगे। प्रियजनों से भेंट प्रसन्नता और उत्साह बढ़ाएगी। सामाजिक संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्यिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।
तुला - कुल-कुटुम्ब में उल्लेखनीय प्रयासों को बल मिलेगा। परिजनों के समर्थन से जोखिम क्षमता बढ़ेगी। जिद और जल्दबाजी से बचें। बड़ों का यथासंभव मान-सम्मान रखें। दिन सामान्य शुभ।
वृश्चिक- सक्रियता और समझ से सभी को प्रभावित करेंगे। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। सफलताओं के नए सोपान छूने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। संपर्क अच्छा रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
धनु- व्यक्तिगत प्रयासांे मंे बेहतर बने रहेंगे। अपनों का साथ और समर्थन बना रहेगा। वाणी-व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। कला कौशल को बल मिलेगा। दिन शुभ।
मकर- सहजता सृजन सकारात्मकता और सामंजस्य से सुख सौख्य समृद्धि को बल मिलेगा। आर्थिक प्रयासों में अच्छे बने रहेंगे। सफलता और लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
कुंभ- जिम्मेदारियों के निर्वहन में बेहतर बने रहेंगे। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। खर्च पर अंकुश रखें। प्रलोभनों से बचें। दिन उत्तम।
मीन- आस्था आत्मविश्वास और अनुशासन को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। आर्थिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

0 टिप्पणियाँ to "18 नवंबर का राशिफल"

Leave a comment