Home » , » ये है ऑनलाइन शॉपिंग का सही तरीका, बचता है समय और पैसा

ये है ऑनलाइन शॉपिंग का सही तरीका, बचता है समय और पैसा

ye hai onalain shoping ka sahi ऑनलाइन फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां कई आकर्षक ऑफर भी दे रही हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में शॉपिंग की बात आना लाजमी है, लेकिन कई बार शॉपिंग की चाहत में लोगों से कई सारी गलतियां भी हो जाती हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि धोखाधड़ी से बचने के साथ-साथ अच्छी डील पाई जा सके। मोबाइल एप का इस्तेमाल करें- इस समय ऑनलाइन सेल चल रही है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि पेज पर दिखने वाला ऑफर कुछ ही देर में गायब हो जाए या बदल जाए। इसलिए अच्छा होगा कि आप वेबसाइट से शॉपिंग करने के बजाए एप का इस्तेमाल करें, ताकि सर्फिंग में कम से कम समय लगे। ऐप में बैकग्राउंड में भी डेटा लोड होता रहता है, जिससे पेज जल्दी खुल जाते हैं और आप मनचाही डील पा लेते हैं। डिलीवरी की जानकारी- बहुत सी ऐसी कंपनियां होती हैं, जो फेस्टिव सीजन के दौरान कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं देते। इसे पहले ही चेक कर लें और अगर आपको वही विकल्प चाहिए तो समय न बर्बाद करते हुए दूसरी वेबसाइट पर चल रही सेल में खरीदारी करें।ध्यान से देख लें कि डिलीवरी विकल्प देने की स्थिति में आपसे अन्य वेबसाइट के मुकाबले अधिक पैसे तो नहीं लिए जा रहे। कार्ट का करें इस्तेमाल- अगर अच्छी डील पाना चाहते हैं तो सीधे किसी सामान को खरीदने के बजाए पहले उसे कार्ट में रख लें और फिर दूसरी वेबसाइट्स से इसकी तुलना करें। जहां पर सबसे अच्छी डील मिल रही हो, उसे खरीद लें। कार्ट में रखने से यह फायदा होगा कि आपको हर बार सामान ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय तो बचेगा ही, पैसे भी बचेंगे। ई-वॉलेट से भुगतान- किसी भी सामान को खरीदने के लिए सामान्य भुगतान के बजाय ई-वॉलेट का इस्तेमाल करें। इससे कई बार अच्छा डिस्काउंट मिल जाता है या फिर अच्छा ऑफर मिल जाता है। जैसे- स्नैपडील से सामान खरीदने की स्थिति में अगर आप ई-वॉलेट का इस्तेमाल करके 500 रुपए की शॉपिंग करते हैं तो फ्रीचार्ज की तरफ से 500 रुपए रिवार्ड के रूप में मिलते हैं।(नोट- ये ऑफर बदलते रहते हैं।) रिफ्रेश न करें- अक्सर लोगों की ये आदत होती है कि पेज लोड होने में देर होने पर वे पेज रिफ्रेश कर देते हैं। फेस्टिव सीजन में एक साथ बहुत से लोग वेबसाइट पर शॉपिंग कर रहे होते हैं, जिसके चलते कई बार सर्वर काफी व्यस्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में अक्सर पेज लोड होने में देर लगती है, लेकिन पेज रिफ्रेश करने पर आपका पेज फिर से पीछे जा सकता है और आपको फिर से कई स्टेप पूरे करने पड़ सकते हैं। इससे समय बर्बाद होता है। कैश बैक- ऐसे बहुत से बैंक होते हैं, जो इस तरह के फेस्टिव सीजन के जरिए अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए उस बैंक से भुगतान करने पर कुछ कैश बैक भी देते हैं। ऐसे में किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग से पहले देख लें कि आपका बैंक भी ऐसा कोई ऑफर तो नहीं दे रहा। बैंक का न्यूजलेटर सब्सक्राइब करना अच्छा विकल्प है। इसके जरिए बैंक आपको ऐसे ऑफर के बारे में बता देता है।

0 टिप्पणियाँ to "ये है ऑनलाइन शॉपिंग का सही तरीका, बचता है समय और पैसा"

Leave a comment