Home » , » धक्का मारकर गिराने वाले नेता को बीजेपी ने पार्टी से निकाला

धक्का मारकर गिराने वाले नेता को बीजेपी ने पार्टी से निकाला

दमन में एक स्थानीय बीजेपी नेता नवीन पटेल ने महिला सलाहकार से मारपीट की थी, जिसके बाद नवीन पटेल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उस
बीजेपी नेता को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि यह घटना दमन की है। पार्टी की तरफ से जारी किए गए बयान में यह भी कहा गया है कि इससे बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने बयान में कहा है कि नवीन पटेल ने महिला काउंसलर सिंपल टंडेल से निजी कारणों के चलते मारपीट की है, हालांकि, किसी महिला से इस तरह की बदतमीजी करना गलत है, जिसके चलते नवीन पटेल को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ to "धक्का मारकर गिराने वाले नेता को बीजेपी ने पार्टी से निकाला"

Leave a comment